एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा मयप्पन ने रचा इतिहास,बनीं पहली महिला स्टेट एसोसिएशन की अध्यक्ष

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और इंडिया सीमेंट के मालिक एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा मयप्पन पिता के नक्शे कदम पर चलती हुए तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष बन गईं हैं। गुरुवार को 87वें राष्ट्रीय आम सभा में सर्वसम्मति से रूपा का नया अध्यक्ष चुना गया। हालांकि, वह इस पद के लिए अकेली उम्मीदवार थीं। इसी के साथ रूपा मयप्पन बीसीसीआई के किसी भी स्टेट एसोसिएशन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला बन गईं।
एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा मयप्पन तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष बनी
 फोटो: ©सोशल मीडिया
आपको बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने 20 सितंबर 2019 को कहा था कि राज्य क्रिकेट निकाय ने बीसीसीआई  के नए संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं किया है।  इसके बावजूद वह निश्चित रूप से चुनाव आयोजित करा सकता है। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि तमिलनाडु क्रिकेट निकाय के चुनाव परिणाम उसके अंतिम आदेशों के अधीन होंगे, लेकिन कोर्ट के इस फैसले से प्रशासकों की समिति (सीओए) पूरी तरह सहमत नहीं थी।




एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा की शादी गुरुनाथ मयप्पन से हुई है।  इससे पहले मयप्पन का नाम आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में सामने आया था।  जिस वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल से दो साल का प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था। गुरुनाथ मयप्पन सीधे तौर पर किसी भी क्रिकेट प्रशासन से नहीं  जुड़ा हुआ नहीं है।मयप्पन के  उपर लगे कलंक की वजह से ही, शायद उनकी पत्नी रूपा गुरुनाथ क्रिकेट के इस मैदान में उतरीं हैं।

एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा मयप्पन ने रचा इतिहास,बनीं पहली महिला स्टेट एसोसिएशन की अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा मयप्पन ने  रचा इतिहास,बनीं पहली महिला स्टेट एसोसिएशन की अध्यक्ष Reviewed by Aman Gavaskar on सितंबर 26, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.