भारतीय टीम को अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी, लेकिन अब ये सीरीज श्रीलंका के साथ खेली जाएगी। भारत टीम जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जानकारी दी है। जिम्बाब्वे को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने प्रतिबंध कर दिया है, जिसके कारण बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए श्रीलंका को आमंत्रित किया है।
![]() |
| भारतीय क्रिकेट टीम ©BCCI |
हालांकि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार ही पहला टी-20 5 जनवरी को गुवाहाटी में होगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच 7 और 10 जनवरी को क्रमशः इंदौर और पुणे में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'आईसीसी द्वारा जिंबाब्वे के निलंबन को देखते हुए बीसीसीआई ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज के लिए आमंत्रित किया है। श्रीलंका क्रिकेट ने प्रतिनिधित्व की पुष्टि कर दी है।'
जिंबाब्वे बोर्ड के प्रशासन में सरकारी हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे क्रिकेट को निलंबित कर दिया था जिसके कारण इस सीरीज पर संदेह के बादल छा गए थे। आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से फैसला किया था कि आईसीसी का पूर्ण सदस्य जिम्बाब्वे क्रिकेट उसके संविधान के अनुच्छेद 2.4 (सी) और (डी) का उल्लंघन कर रहा था जिसके मुताबिक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया मुहैया कराना सदस्यों का कर्तव्य है।
अगले साल ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 विश्व कप खेला जाएगा जिसके लिए सभी टीमें अभी से तैयारी में जुट चुकी हैं। भारत को इस सीरीज से पहले बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी हैं। इसके अलावा इस सीरीज के तुरंत बाद ही भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी घरेलू सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है।
जनवरी में जिंबाबे के बजाय श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा भारत, देखें पूरा Schedule
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 25, 2019
Rating:
Reviewed by Aman Gavaskar
on
सितंबर 25, 2019
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: