IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर होने के बाद बुमराह ने लिखी इमोशनल पोस्ट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच  तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर को खेली जानी है। मंगलवार को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह की जगह टीम में उमेश यादव को जगह मिली है। बुमराह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी। बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से भी आराम दिया गया था।

दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर होने के बाद बुमराह ने लिखी इमोशनल पोस्ट

 विश्व कप के बाद से जसप्रीत बुमराह ने अभी तक महज दो टेस्ट मैच ही खेले हैं। कैरेबियाई दौरे पर भी उन्हें महज टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल सीरीज से उन्हें आराम दिया गया था। बुमराह ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। बुमराह ने लिखा, 'चोटिल होना खेल का हिस्सा है। आप सभी की रिकवरी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरा सिर अब भी ऊंचा है और मेरी नजर वापसी पर है, ऐसी वापसी जो इस झटके से कहीं ज्यादा मजबूत हो।'


टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीमः विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव।

भारत vs दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल-
2-6 अक्टूबर, पहला टेस्ट मैच, विशाखापट्टनम में
10-14 अक्टूबर, दूसरा टेस्ट मैच, पुणे में
19-23 अक्टूबर, तीसरा टेस्ट मैच, रांची में
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर होने के बाद बुमराह ने लिखी इमोशनल पोस्ट IND vs SA:  दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर होने के बाद बुमराह ने लिखी इमोशनल पोस्ट Reviewed by Aman Gavaskar on सितंबर 25, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.