यूएस ओपन 2020 : ओसाका और ब्राडी का सेमीफाईनल में भिड़ंत

 

मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में नाओमी ओसाका और जेनिफर ब्राडी ने भी आसानी से महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा को टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में अंतिम चार में पहुंचने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा । मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में नाओमी ओसाका और जेनिफर ब्राडी ने भी आसानी से महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

चार सेट में जीते

पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव ने 27 वें वरीय क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच के खिलाफ 12 डबल फॉल्ट और 46 गलतियों के बावजूद 1-6,7 6,7-6 , 6-3 से जीत दर्ज की । अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला कारेनो बस्टा से होगा । ज्वेरेव पहली बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं । वह इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में भी पहुंचेथे पर डोमिनिक थिएम ने उन्हें हरा दिया था ।

चार घंटे में जीते कारेनो

विश्व के नंबर एक नोवाक जोकोविचको पहले सेट के बाद अयोग्य घोषित किए जाने के कारण क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले 20 वें वरीय कारेनो बस्टा ने पसीना बहाने के बाद जीत दर्ज की ।

करीब चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में स्पेनिश खिलाड़ी बस्टा ने 12 वें वरीय कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 3-6 , 7-6 , 7-6 , 0-6 , 6-3 से हराया । स्पेन के 29 वर्षीयकारेनो बस्टा दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं । वह 2017 में भी यहां अंतिम चार में पहुंचे थे पर तब केविन एंडरसन से हार गए । पिछले 17 वर्षों में यह पहला मौका है कि पुरुषक्वार्टर फाइनल में पहुंचे किसी भी खिलाड़ी ने ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है ।

ओसाका ने रोजर्स से बदला लिया

महिलाओं के एकल वर्ग में अपनी जापान की खिलाड़ी और दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने अपने दमदार खेल के दम पर अंतिम चार में स्थान बनाया । उन्होंने अमेरिका की विश्व में 93 वें रैंकिंग की शेल्बी रोजर्स को 6-3 , 6-4 से पराजित करके उनसे पिछली तीन हार का बदला भी ले लिया ।

आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ओसाका ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सात ऐस जमाए और उन्होंने बेसलाइन पर भी अच्छा खेल दिखाया । इससे पहले 27 वर्षीय रोजर्स ने ओसाका के खिलाफ पिछले तीनों मैच जीते थे । लेकिन इस मैच में उन्होंने अपनी गलती से 27 बार अंक गंवाए। दूसरी तरफ जापानी खिलाड़ी ओसाका ने ऐसा केवल आठ बार किया ।

अब ब्राडी से भिड़तः

दो साल पहले यूएस ओपन जीतने वाली ओसाका अब सेमीफाइनल में ब्राडी से भिड़ेंगी । 28 वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की ब्राडी ने पहले क्वार्टक फाइनल में कजाखिस्तान की 23 वीं वरीय यूलिया पुतिनसेवा को 6-3,6-2 से पराजित किया । ब्राडी ने बेसलाइन से अपना दबदबा बनाया । उन्होंने पहले सेट में 4-0 और दूसरे सेट में 2-0 की बढ़त बनाई । उसके बाद उन्हें जीत दर्ज करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई ।

यूएस ओपन 2020 : ओसाका और ब्राडी का सेमीफाईनल में भिड़ंत यूएस ओपन 2020 : ओसाका और ब्राडी का सेमीफाईनल में भिड़ंत Reviewed by Aman Gavaskar on सितंबर 09, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.