रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय गोल का शतक ठोकने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने

पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 10 महीने के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वापसी करते हुए मंगलवार को एक और उपलब्धि अपने नाम की ।  वह अंतरराष्ट्रीय गोलों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं ।

पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 10 महीने के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वापसी करते हुए मंगलवार को एक और उपलब्धि अपने नाम की ।  वह अंतरराष्ट्रीय गोलों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं । उन्होंने यह कारनामा स्वीडन के खिलाफ नेशंस लीग मैच में हासिल किया । इस मैच में पुर्तगाल की टीम 2-1 से जीती ।

दो गोल दागे

रोनाल्डो ने 25 मीटर की दूरी से फ्री किक पर टीम का पहला गोल दागा और 100 गोल का आंकड़ा छुआ । रोनाल्डो ने इसके बाद दूसरा गोल भी किया । 35 वर्षीय रोनाल्डो के नाम अब 165 मैच में 101 गोल हो गए हैं ।

देई अली के करीब 

रोनाल्डो अब ईरान के स्ट्राइकर अली देई के करीब पहुंच गए हैं । अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल दागने  वाले देई ने 1993 से 2006 तक  ईरान की तरफ से 149 मैचों में 109 गोल दागे । अली का  तोड़ने के लिए रोनाल्डो को अब सिर्फ नौ गोल की जरूरत है । 

मेसी काफी पीछे

रोनाल्डो के कड़े प्रतिद्वंद्धी अर्जेंटीना के लियोनल मेसी अंतरराष्ट्रीय गोल करने में उनसे काफी पीछे 15 वें स्थान है । 33 वर्षीय मेसी के नाम  138 मैचों में 70 गोल हैं ।

कुछ साबित नहीं करना

रोनाल्डो ने कहा , लोग मुझे उकसाते हैं लेकिन मैं इसकी परवाह नहीं करता । मैंने अभी तक जो भी किया है , उसके लिए बस खुद से सवाल करता हूं । मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है ।

सुनील छेत्री दसवें नंबर पर

दिलचस्प यह है कि भारत के कप्तान सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड सर्वाधिक गोल करने में दसवें नंबर पर हैं । उनके नाम 115 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 72 गोल हैं ।

बेमिसाल रोनाल्डो

• 101 गोल के साथ पुर्तगाल के रोनाल्डो ईरान के देई अली के बाद दूसरे नंबर पर
• 9 अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक इस दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अभी तक कुल लगाई 
• 450 गोल अभी तक रोनाल्डो के नाम क्लब फुटबॉल में भी हैं , 579 मुकाबलों में ।


रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय गोल का शतक ठोकने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय गोल का शतक ठोकने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने Reviewed by Aman Gavaskar on सितंबर 10, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.